Politics News : भाजपा मध्यप्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, 15 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी हुई नियुक्ति सूची, संभागीय सह-संयोजकों के साथ सोशल मीडिया और मीडिया प्रभारियों की भी घोषणा

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश संयोजक कपिल यार्दे द्वारा 19 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश के विभिन्न संभागों में सह-संयोजकों सहित सोशल मीडिया और मीडिया प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची में कुल 15 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

— जारी पत्र के मुताबिक

नियुक्ति सूची के अनुसार, नर्मदापुरम संभाग से दिनेश तिवारी, सागर से सुखदेव मिश्रा, ग्वालियर से नीरज सिंह ज्ञानी, शहडोल से अशोक तिवारी, जबलपुर से कमलेश यादव, भोपाल से नीलेश श्रीवास्तव, इंदौर से गोपाल गोयल, मंदसौर से कमलाशंकर विश्वकर्मा, चंबल से देवेंद्र कुमार शर्मा, छिंदवाड़ा से जयदीप सिंह चौहान, उज्जैन से संजा चौहान, रीवा से सीमा श्रीवास्तव और निमाड़ से हरीश शर्मा को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, उज्जैन के दीपेश जैन बोहरा को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और दीपक जायसवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठनात्मक स्तर पर की गई इन नियुक्तियों के जरिए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की गतिविधियों को प्रदेश के विभिन्न संभागों में आगे बढ़ाने और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है। नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश संयोजक कपिल यार्दे के हस्ताक्षर से जारी पत्र के माध्यम से की गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *