Politics News : भाजपा मध्यप्रदेश की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी, देखिए कौन-कौन हुआ शामिल…..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जारी की सूची, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की नई सूची जारी कर दी। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति में कुल 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी पत्र के मुताबिक 

जारी सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है। पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए नई कार्यसमिति का गठन किया है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के अलावा सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी प्रेषित की गई है।

 

राजनीतिक जानकारों के अनुसार नई कार्यसमिति के गठन को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम के माध्यम से भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने की तैयारी में है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *