भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा (मध्यप्रदेश) में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर के विभिन्न संभागों के लिए प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा जारी आदेश में की गई हैं, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति प्राप्त है।
जारी आदेश के अनुसार, रीवा संभाग में उदय प्रताप सिंह एवं शक्ति लश्कर, शहडोल में सुशील राय, जबलपुर में राम पटेल एवं धनेश बंजारे, सागर में रविंद्र लोधी एवं जमन सेन, छिंदवाड़ा में अतीत पवार एवं जयकिशोर चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार नर्मदापुरम में निलेश कोशल एवं अनुज पाटकर, भोपाल में संजय यादव एवं अमित भंडार, ग्वालियर में सुरजीत सिंह चौहान एवं राधेश्याम पचवारिया, चंबल में डॉनेल सिंह गुर्जर एवं अनुप कुशवाह को नियुक्त किया गया है। उज्जैन संभाग में रणजीत सिंह चौहान एवं राजेश चौहान, निमाड़ में बलवंत माटी एवं बबलू गौड़, मंदसौर में नरेंद्र राठौर एवं सुरेंद्र यादव तथा इंदौर संभाग में धीरज पाटीदार एवं जीतू यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
जारी आदेश में कहा गया है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा पिछड़ा वर्ग समाज के बीच पार्टी की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने में मदद मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह संगठनात्मक विस्तार आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता बढ़े और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जा सके।

