Big Breaking News : भाई, मां-बाप का ध्यान रखना… कहकर फांसी पर झूल गया 21 वर्षीय युवक , 19 सेकेंड की आखिरी वीडियो ने नम कर दी आंखें…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

मजदूरी से लौटे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहराम

डिंडौरी। जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव के आवास टोला से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल झकझोर कर रख दिया। महज 21 साल के युवक ने आत्महत्या से पहले अपने छोटे भाई के नाम एक आखिरी संदेश रिकॉर्ड किया… और फिर जिंदगी को अलविदा कह दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राम किशोर वनवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह अपनी मां के साथ रोज़ की तरह मजदूरी करने गया था। सब कुछ सामान्य था, लेकिन दोपहर बाद घर लौटने के कुछ ही समय में उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

 

घटना के वक्त माता-पिता गांव में कीर्तन में शामिल होने गए हुए थे। घर में सिर्फ उसका छोटा भाई मौजूद था। इसी दौरान राम किशोर ने अपने मोबाइल से करीब 19 सेकेंड का एक वीडियो बनाया। उस वीडियो में उसकी आवाज़ कांप रही थी… उसने भाई से कहा— “माता-पिता का ध्यान रखना…” और यह भी बताया कि उसने घर में 6 हजार रुपये रखे हैं।

 

यह शब्द जैसे उसके दिल का आखिरी दर्द थे… एक जिम्मेदार बेटे की आखिरी चिंता… और फिर वह रसोई में गया और फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब छोटे भाई और पड़ोसियों को इसकी भनक लगी, तो वे दौड़कर पहुंचे और उसे नीचे उतारा… लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर में कोहराम मच गया, हर आंख नम थी, और गांव का माहौल गमगीन हो उठा।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल जब्त कर लिया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी सोच छोड़ जाती है—कि आखिर ऐसा क्या दर्द था, जिसे एक जवान बेटा सह नहीं पाया…?

 

देखें वीडियो

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *