भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल ईशान आर. (सेवानिवृत्त) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार बलवीर सिंह तोमर, अरविंद सिंह तोमर, वीरेंद्र सैनी, रामाशंकर सिंह, विष्णुकांत विश्वकर्मा, रमेश प्रसाद पाण्डेय, देवेंद्र कुमार, भीम सिंह गुर्जर, शिवराज सिंह तवर तथा सुनील सखेंची को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं रामवीर सिंह कुशवाह को प्रदेश कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि शेष पदाधिकारियों की सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी। नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, सांसदों, विधायकों तथा जिला अध्यक्षों को भी प्रेषित की गई है। भाजपा संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से सैनिक प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

