Police Transfer Order MP : नगरीय पुलिस में निरीक्षकों के तबादले, चार थानों के प्रभारी बदले…..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। नगरीय पुलिस भोपाल में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चार निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रद्धा तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदस्थापनाएँ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी। उक्त आदेश को पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा अनुमोदित किया गया है।

—जारी आदेश के मुताबिक

जारी आदेश के अनुसार कार्यवाहक निरीक्षक पल्लवी पाण्डेय को रक्षित केन्द्र भोपाल एवं हाल महिला सुरक्षा शाखा से हटाकर थाना प्रभारी कजलीखेड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक मानसिंह चौधरी को थाना प्रभारी जहांगीराबाद से हटाकर रक्षित केन्द्र भोपाल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

                          विभाग द्वारा जारी आदेश

इसी क्रम में कार्यवाहक निरीक्षक राजन सिंह अहिरवार को रक्षित केन्द्र भोपाल से थाना प्रभारी जहांगीराबाद नियुक्त किया गया है। जबकि कार्यवाहक निरीक्षक संतोष मरकाम को रक्षित केन्द्र भोपाल से थाना प्रभारी शाहपुरा के पद पर पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं थानों को आदेश की प्रतिलिपि भेजते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश दिनांक 17 फरवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

सोर्स :— कार्यालय पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), नगरीय पुलिस भोपाल।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *