Police Promotion News : डिंडौरी पुलिस विभाग में प्रमोशन की सौगात, 117 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक का दर्जा, देखें पूरी लिस्ट….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

लंबे इंतजार के बाद पदोन्नति सूची जारी, पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर

डिंडौरी। मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत डिंडौरी पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 117 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 12 जुलाई 2026 को जारी किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार, प्रधान आरक्षक के 120 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 117 आरक्षकों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के अनुसार देय वेतनमान का लाभ मिलेगा।

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मचारियों के विरुद्ध कोई प्रभावशील दंड या पदोन्नति में बाधक परिस्थितियां हों, उनके संबंध में सक्षम अधिकारी कार्यालय को तत्काल अवगत कराएंगे। ऐसे मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके अलावा आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को वेतन निर्धारण के लिए निर्धारित अवधि के भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा। जिन कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच लंबित है, उनके मामलों में शासन के निर्देशानुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह आदेश पुलिस अधीक्षक डिंडौरी द्वारा जारी किया गया है तथा इसकी प्रतिलिपि पुलिस मुख्यालय सहित संबंधित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *