Online Fraud, Police Action : महिला से 40 लाख की ठगी, पुलिस ने 10 दिन में 6 ठगों को किया गिरफ्तार….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 6 अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 लाख रुपये की ठगी राशि सहित कुल 55 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई 64 वर्षीय महिला से ठगी की शिकायत पर की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई के लिए 10 दिनों में 14,700 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर नोएडा, दिल्ली और वाराणसी में दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब अन्य राज्यों में हुई घटनाओं की भी जानकारी जुटा रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *