Dindori District Updates : मुख्य सचिव ने सेवा पखवाड़ा की तैयारियों का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान जिले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, वन, गृह तथा जनजातीय कार्य विभाग जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रत्येक कार्यक्रम की रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ शासन स्तर पर भेजने पर जोर दिया।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित गतिविधियों के फोटोग्राफ और प्रतिवेदन नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड किए जाएँ।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, वन मंडल अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, उद्योग प्रबंधक, नगर परिषद सीएमओ, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, उद्यानिकी अधिकारी, खनिज अधिकारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *