Narmada Ghat Beautification : डिंडौरी में पर्यटन विकास को नई उड़ान, माँ नर्मदा डैम घाट पर 481.36 लाख के कार्यों का भूमिपूजन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के तत्वावधान में गुरुवार को नर्मदागंज स्थित माँ नर्मदा डेम घाट पर विभिन्न पर्यटन एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद 389.74 लाख रुपए की लागत से घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य तथा 91.62 लाख रुपए की लागत से माता शारदा मंदिर परिसर में जनसुविधा एवं विकास कार्य प्रारंभ किए गए।

अपने संबोधन में राज्यमंत्री लोधी ने कहा कि डिंडौरी की प्राकृतिक सुंदरता को और निखारने के उद्देश्य से नर्मदा नदी के दोनों घाटों पर 150-150 मीटर लंबे घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें चेंजिंग रूम, विद्युतीकरण, बेंच और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। वहीं माता शारदा मंदिर परिसर में सीढ़ी निर्माण, डे-शेल्टर, विद्युतीकरण, लैंडस्केपिंग और स्टोन बेंच जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सांसद कुलस्ते ने कहा कि डिंडौरी के पर्यटन विकास के लिए उनका लंबे समय से प्रयास रहा है और इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ जिले की खूबसूरती और भी बढ़ेगी।

स्थानीय नागरिकों ने इस अवसर पर मंत्री से डेम घाट में चैनल निर्माण, पर्यटन क्रूज़ सुविधा और शहर के नालों को रोकने की मांग रखी। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से नालों को नियंत्रित किया जाएगा और डिंडौरी को सुंदर एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *