MP UPDATE : मध्यप्रदेश सरकार का सख्त एक्शन: “Coldrif” सिरप पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध, सरकार ने कंपनी के सभी प्रोडक्ट पर लगाई रोक….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए Coldrif सिरप की बिक्री और वितरण पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में इस सिरप के सेवन से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया। सरकार ने सिरप के निर्माण में गंभीर खामियां मिलने के चलते Coldrif सिरप बनाने वाली कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी रोक लगा दी है। स्वास्थ्य आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों और दवा नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी मेडिकल स्टोर्स से इस दवा को तत्काल हटाया जाए और स्टॉक जब्त किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें हानिकारक तत्व पाए गए। फिलहाल जांच रिपोर्ट के आधार पर कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन और पुलिस को भी सतर्क कर दिया है कि यदि कहीं भी इस सिरप या इसके समान उत्पाद की बिक्री जारी पाई जाती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *