भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया है। शासन ने 21 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर विभिन्न जिलों और विभागों में पदस्थ 32 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, नगर निगम आयुक्त, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और सहायक कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
— जारी आदेश के मुताबिक़
जारी आदेश के अनुसार 2024 बैच के सहायक कलेक्टर जमादार फरहान इरफान, जिला खरगोन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, शहपुरा जिला डिंडौरी पदस्थ किया गया है। वहीं शहपुरा में पदस्थ एसडीएम ईश्वर वर्मा, 2022 बैच, को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा की जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में संजना जैन को उप सचिव, जल संसाधन विभाग, जगदीश कुमार गोमे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर, अभिषेक चौधरी को आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली और संघ प्रिय को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में अक्षय कुमार तेत्रवाल को अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल, ज्योति शर्मा को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन और अंजली जोसेफ जोनाथन को उप सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नवनीत कुमार धुर्वे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल में 2019 से 2024 बैच के अधिकारियों को शामिल किया गया है। सूची में रीवा, बड़वानी, खंडवा, विदिशा, बालाघाट, सागर, सीधी, श्योपुर, टीकमगढ़, धार, मंडला, डिंडौरी, खरगोन, छतरपुर, सतना, ग्वालियर और अन्य जिलों से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।
शासन के आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनके नवीन पदों पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों, कलेक्टरों, जिला पंचायतों और अन्य कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। प्रशासनिक फेरबदल को जिलों में प्रशासनिक कामकाज को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

