MP Scooty Yojana : मेहनत का इनाम ! MP के 7,500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी, 19 सितंबर को CM करेंगे वितरण….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को ई-स्कूटी की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी।

 

राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल में सुबह 10 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना और उच्च शिक्षा के दौरान आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जाता है, जो कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करते हैं। इसमें स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित रूप से अध्ययनरत सभी संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं।

 

— अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ

 

मेधावी विद्यार्थियों के लिए संचालित इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर सरकार द्वारा अब तक लगभग 246 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना विद्यार्थियों की मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना से शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों में बेहतर प्रदर्शन के प्रति उत्साह बढ़ने और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी मजबूत होने की उम्मीद है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *