मध्यप्रदेश शासन ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोगों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए नए अध्यक्ष और सदस्यों की घोषणा की है। इस संबंध में 23 अप्रैल 2026 को अलग-अलग विभागों द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
— जारी आदेश के मुताबिक
अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग में कैलाश जाटव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श रामलाल मालवीय एवं बोरलाल अहिरवार को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा आयुक्त/संचालक, अनुसूचित जाति विकास को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इन सभी की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी।
इसी प्रकार जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में रामलाल रोटेल को अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही भगत नेताम एवं मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इनकी नियुक्ति आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी। राज्य शासन द्वारा जारी इन नियुक्तियों के साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। देखें आदेश…


