MP Police Transfer 2026 : मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 82 निरीक्षकों के तबादले, डिंडौरी के दो निरीक्षक भी बदले, देखें पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

 

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस निरीक्षकों के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 82 निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद पुलिस महानिदेशक कार्यालय भोपाल से 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, नारकोटिक्स विंग, राज्य साइबर मुख्यालय, एसटीएफ सहित अन्य पुलिस इकाइयों में पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण सूची में जिला स्तर पर लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

डिंडौरी से दो निरीक्षकों का तबादला

स्थानांतरण सूची में डिंडौरी जिले के दो निरीक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है। जिला डिंडौरी में पदस्थ निरीक्षक बसंत लाल गोलिया को पीटीएस सागर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक संजय सिंह धुर्वे का भी जिला डिंडौरी से स्थानांतरण करते हुए पीटीएस सागर पदस्थ किया गया है। दोनों अधिकारियों को आदेश के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालना होगा।

नारकोटिक्स और साइबर इकाइयों में भी तैनाती

आदेश में कई निरीक्षकों को नारकोटिक्स विंग इंदौर में पदस्थ किया गया है। वहीं कुछ निरीक्षकों को राज्य साइबर मुख्यालय भोपाल और एसटीएफ मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पीटीएस उज्जैन, पीटीएस सागर, पीटीएस रीवा, पीटीएस तिघरा, पीटीएस पचमढ़ी, पीटीएस इंदौर सहित अन्य पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में भी निरीक्षकों की पदस्थापना की गई है।

इस फेरबदल में भोपाल, इंदौर, सागर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, छतरपुर, जबलपुर, शाजापुर, झाबुआ, देवास, बैतूल, मंडला, डिंडौरी सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।

स्थानांतरण नीति के अनुसार कार्यमुक्त करने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय के आदेश में मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण नीति 2026 के बिंदु क्रमांक 43 का उल्लेख करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई अधिकारी निलंबन में है तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाए और इस संबंध में संबंधित कार्यालय को अवगत कराया जाए।

 

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस इकाइयों को भेजी गई है। आदेश के बाद अब संबंधित निरीक्षकों के नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *