MP Police Transfer 2026 : मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले ! कई जिले को मिला नया अधिकारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक 

आदेश के तहत सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ रामदास प्रजापति को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी बनाया गया है। वहीं 6वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर में उप सेनानी रहे मुकेश वैश्य को पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसी क्रम में प्रशांत चौबे को विदिशा से सीहोर, आकाश भूरिया को विशेष शाखा उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन तथा डॉ. संजीव कुमार उड्डके को शिवपुरी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर पदस्थ किया गया है।

 

इसके अलावा आयुषोष मिश्रा को रेल जबलपुर, संजीव मुले को इंदौर देहात, कमला रावत को एसआईएसएफ द्वितीय वाहिनी सिंगरौली, नरेश बाबू अनेरिया को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ग्वालियर, भावना मरावी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा, मोनिका तिवारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा और हेमंत चौहान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश पर अपर सचिव अन्नू भालावी के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *