MP Police Bharti 2025 : पुलिस विभाग में 2070 महिला आरक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, 6800 आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप वर्ष 2025 की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिला बल में कुल 6800 पुलिस आरक्षकों का चयन पूर्ण कर लिया गया है। इसमें 2070 पदों पर महिला उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

 

जानकारी के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से संपन्न कराई गई। भर्ती के तहत 6800 पदों में से 35 प्रतिशत यानी 2380 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। हालांकि, माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में 13 प्रतिशत पदों को फिलहाल रोका गया, जिसके बाद शेष 87 प्रतिशत पदों पर परिणाम जारी किया गया। इसी के तहत 2070 महिला अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है।

 

 

पुलिस मुख्यालय की चयन/भर्ती शाखा के अनुसार, आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम 9 अप्रैल को जारी किया जा चुका है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापना के लिए इकाइयों का आवंटन भी कर दिया गया है, जिसकी जानकारी 30 अप्रैल को कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

 

 

चयनित उम्मीदवारों को उनकी आवंटित इकाइयों में उपस्थित होने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। संबंधित पुलिस अधीक्षकों को नियुक्ति प्रक्रिया एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस भर्ती के माध्यम से न केवल पुलिस बल की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *