Mp Panchayat News :आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे पंचायत सचिव, स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ देने शासन के सख्त निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश ने ग्राम पंचायत सचिवों को स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ प्रदान करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इस संबंध में संचालनालय द्वारा समस्त जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायत सचिवों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु आयुष्मान भारत “निरामय” योजना के अंतर्गत प्रस्ताव सीधे मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रेषित किए जाएं। साथ ही, की गई कार्रवाई की प्रतिलिपि पंचायत राज संचालनालय को भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

विभाग द्वारा जारी आदेश

यह निर्देश पंचायत राज संचालनालय के पूर्व में जारी पत्रों दिनांक 12 जुलाई 2024 एवं 29 अक्टूबर 2024 के संदर्भ में दिए गए हैं। आदेश का उद्देश्य पंचायत सचिवों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान करना है, जिससे उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सके। इस आदेश की प्रतिलिपि सूचना हेतु समस्त संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी भेजी गई है।

सोर्स:- पंचायत राज संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *