मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 मार्च 2026 को महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कई भापुसे अधिकारियों के अस्थाई स्थानांतरण की घोषणा की है। आदेशों के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियों के साथ पदस्थ किया गया है।
— गृह विभाग के आदेश के मुताबिक
अंकित सोनी (भापुसे 2017), वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जिला गुना, को अस्थाई रूप से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पद पर नियुक्त किया गया।
हितिका वसल (भापुसे 2017), वर्तमान में सेनानी, 15वीं वाहिनी, विसबल, इंदौर, को अस्थाई रूप से पुलिस अधीक्षक, जिला गुना पद पर स्थानांतरित किया गया।
— सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत प्रमुख स्थानांतरण:
स्वरोचिष सोमवंशी (2012), वर्तमान में कलेक्टर, जिला सीधी, को अस्थाई रूप से वि.क.अ.-सह-आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश राज्य सांख्यिकी आयोग (अतिरिक्त प्रभार) पद पर नियुक्त किया गया।
विकास मिश्रा (2013), वर्तमान में अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी, मध्यप्रदेश, भोपाल, को अस्थाई रूप से कलेक्टर, जिला सीधी पद पर स्थानांतरित किया गया।
आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को उनके नवीन पदों पर आगामी आदेश तक कार्यभार संभालना होगा। राज्यपाल के नाम से जारी इन आदेशों में गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों, प्रमुख सचिवों, सचिवालय और अन्य प्रबंधन अधिकारियों को सूचनार्थ भेजा है। मुख्य सचिव अनुराग जैन और सचिव अभिषेक सिंह द्वारा जारी आदेशों से राज्य के प्रशासनिक तंत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। देखें आदेश…


