भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा कर दिया है पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 किलो 330 ग्राम सोना 803 ग्राम चांदी के जेवर और 4 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं बरामद माल की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 45 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है।
थाना निशातपुरा में न्यू श्री महावीर आदर्श ज्वेलर्स के संचालक रामबाबू राठौर निवासी विनायक वैली कॉलोनी साईं मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सोने चांदी के आभूषणों की बिक्री का कार्य करते हैं दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को वे आभूषणों से भरा बैग लेकर बीना जिला सागर गए थे लेकिन वहां बारिश के कारण बिक्री नहीं हो सकी रात में वे भोपाल लौट आए और भानपुर स्थित एक ढाबे पर भोजन करने के बाद कार में शराब पीकर विश्राम करने लगे रात में करोंद स्थित बेस्ट प्राइस के सामने अपनी गाड़ी साइड में लगाकर सो गए सुबह लगभग चार बजे जब नींद खुली तो देखा कि गाड़ी में रखा सोने चांदी के जेवरों से भरा बैग गायब था
फरियादी की रिपोर्ट पर निशातपुरा थाने में अपराध क्रमांक 850/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई टीम में डीसीपी जोन 4 मयूर खंडेलवाल एसीपी निशातपुरा अक्षय चौधरी के नेतृत्व में निशातपुरा छोला मंदिर और गांधी नगर थानों का संयुक्त अमला लगाया गया अज्ञात आरोपी की सूचना देने पर 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की गई।

पुलिस टीम ने घटना स्थल और संदिग्ध मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान कर हरीश यादव और दीपक सूर्यवंशी को शिव नगर कॉलोनी छोला मंदिर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया पुलिस ने आरोपी हरीश यादव के किराए के मकान से चोरी गया पूरा माल बरामद किया जिसमें 3 किलो 330 ग्राम सोना 803 ग्राम चांदी और 4 लाख 50 हजार रुपए नगद शामिल हैं बरामद माल की कीमत लगभग 3 करोड़ 45 लाख 70 हजार रुपए है।
गिरफ्तार आरोपी हरीश यादव पिता कमल सिंह यादव उम्र 25 वर्ष निवासी शिव नगर कॉलोनी छोला भोपाल पेशा सवारी ऑटो चालक और दीपक सूर्यवंशी पिता मुन्नालाल सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी गीता नगर छोला भोपाल पेशा फेब्रिकेशन कार्य दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वे पूर्व में किसी अन्य वारदात में संलिप्त रहे हैं पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से बड़ी वारदात का खुलासा किया गया है।




