भोपाल।मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 तक प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में श्मशान, पक्की सड़क, फेंसिंग और अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा, आजीविका और संस्कृति को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरकार के प्रमुख निर्णयों में— सांदीपनि विद्यालय : गांव-गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था। कामधेनु योजना : पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति। गीता भवन : सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा। डॉ. यादव ने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण जनता का जीवन स्तर बेहतर होगा और गांवों में विकास की गति तेज होगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर पंचायत में ऐसी सुविधाएँ विकसित हों जो गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएं।





