— कार्यभार ग्रहण से अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल, कर्मचारियों के हितों व समस्याओं पर देंगे सुझाव; सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हितों और समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उज्जैन निवासी रमेश चन्द्र शर्मा को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि रमेश चन्द्र शर्मा को यह जिम्मेदारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक के लिए सौंपी गई है। उनका मुख्य दायित्व प्रदेश के शासकीय सेवकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर शासन को सुझाव देना और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण में सहयोग करना होगा।
यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव सुमन रायकवार के हस्ताक्षर हैं।आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय सहित सभी विभागों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और संबंधित कर्मचारी संगठनों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। देखें आदेश..

