MP Education Department Transfer 2026 : स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक सर्जरी, 16 अधिकारियों के तबादले….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— जिला शिक्षा अधिकारी, एडीपीसी और सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों के तबादले,तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी), विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा सहायक संचालक स्तर के कुल 16 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

— जारी आदेश के मुताबिक 

दरअसल जारी आदेश में दमोह के जिला शिक्षा अधिकारी सुनील नेमा को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) हटा का प्राचार्य बनाया गया है। वहीं इंदौर, ग्वालियर, बालाघाट, अशोकनगर, आगर-मालवा, दमोह, सिंगरौली, उमरिया, नीमच, राजगढ़ और सीहोर सहित विभिन्न जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

 

विभाग ने पूर्व में 18 जून 2026 को जारी कुछ स्थानांतरण आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के तहत कई अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में सहायक संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

स्कूल शिक्षा विभाग के इस फेरबदल को आगामी शैक्षणिक सत्र की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने और जिलों में शैक्षणिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार नई पदस्थापनाओं से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी तथा शिक्षा संबंधी योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *