Mp Breking News : धान का अवैध भंडारण पर कार्रवाई, शारदा वेयरहाउस का गोदाम क्रमांक 33 सील…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मझौली। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार धान उपार्जन व्यवस्था में अनियमितताओं पर की जा रही सख्त निगरानी के तहत राजस्व विभाग की कार्रवाई में शनिवार को ग्राम धनगवां स्थित शारदा वेयरहाउस के गोदाम क्रमांक 33 में अवैध भंडारण मिलने पर गोदाम को सील कर दिया गया।

एसडीएम सिहोरा पुष्पेंद्र अहाके ने बताया कि राजस्व विभाग के दल द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान गोदाम में लगभग 1097 बोरी धान अवैध रूप से रखी पाई गई। प्रारंभिक जांच में धान के भंडारण संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की किसी भी कोशिश पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा जिले में ऐसे मामलों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *