— राज्य सेवा परीक्षा–2023 से चयनित 11 सीईओ को मिली पदस्थापना, पंचायतों में प्रशासनिक हलचल तेज
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य सेवा परीक्षा–2023 के माध्यम से चयनित मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को वेतनमान ₹42,700–₹1,35,100 में दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर के पत्र दिनांक 18 नवंबर 2025 के आधार पर यह नियुक्तियां की गई हैं। सभी अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से परिवीक्षा पर रहेंगे और शासन की शर्तों के अधीन सेवाएं देंगे।
— किसे कहां मिली जिम्मेदारी
सिददी कौरव (कटनी) को शुजालपुर, जिला शाजापुर
अंकित सिंघई (सागर) को लांजी, जिला बालाघाट
लोकेश साहू (रायसेन) को सिवनी, जिला सिवनी
आकाश जैन (सागर) को घंसौर, जिला सिवनी
रवि पाटीदार (मंदसौर) को रहली, जिला सागर
मुस्कान गुप्ता (शिवपुरी) को विजयपुर, जिला श्योपुर
शिवानी कौरव (नरसिंहपुर) को बण्डा, जिला सागर
अधिनी (धार) को खातेगांव, जिला देवास
राजेश्वरी (खंडवा) को हरदा, जिला हरदा
नीलेश मौर्य (ग्वालियर) को राहतगढ़, जिला सागर
निलेश वर्मन (धार) को लखनादौन, जिला सिवनी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।
ग्रामीण विकास को मिलेगा गति
इन नियुक्तियों से प्रदेश की जनपद पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नए सीईओ को योजनाओं की निगरानी, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोर्स:— पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन।
