Mid-Day Meal : स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री प्रतिमा बागरी ने बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने सांदीपनी शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनुवासागर पहुंचकर बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर मंत्री बागरी ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया और उन्हें स्वच्छता एवं शिक्षा के महत्व की समझाईश भी दी।

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में जिले की प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा सिंह, कलेक्टर नेहा मारव्या, पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी तथा डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *