Ladli Behna Yojana : डिंडौरी की 1.30 लाख लाड़ली बहनों को मिला ₹19 करोड़ का लाभ…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिवनी जिले से प्रदेशभर की बहनों के खातों में आर्थिक सहायता राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। इस अवसर पर डिंडौरी जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएँ उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

डिंडौरी जिले की 1,30,478 हितग्राहियों को इस माह कुल ₹19 करोड़ 6 लाख 43 हजार 200 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। महिलाओं ने नियमित रूप से राशि प्राप्त होने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सरकार द्वारा इस माह से लाड़ली बहना योजना की सहायता राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह कर दी गई है। इस बढ़ोतरी से महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान झलक उठी है। लाभार्थी महिलाओं ने कहा कि यह योजना उनके आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस पहल को “आर्थिक सुरक्षा का आधार” बताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *