Health News : डिंडौरी में दवा दुकानों पर छापा ! एक्सपायरी दवाओं का खेल उजागर, एक मेडिकल स्टोर सील….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़, एक्सपायरी दवाओं का खतरनाक खेल बेनकाब

 

 

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार गठित जांच टीम ने जिले के बजाग ब्लॉक में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की। टीम ने आर्या मेडिकल स्टोर्स, मौनी बाबा मेडिकल स्टोर्स और साईं मेडिकल स्टोर्स की जांच की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

 

 

निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाएं अन्य दवाओं के साथ स्टॉक में पाई गईं, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। इसके अलावा, कई दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति भी पाई गई, जो औषधि नियमों का सीधा उल्लंघन है।

 

 

कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने एक मेडिकल स्टोर को फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के चलते तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित दुकान तब तक बंद रहेगी, जब तक वहां योग्य फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो जाती।

 

 

साथ ही, संबंधित मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सभी दवा विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए हैं कि वे नियमों का पूर्ण पालन करें और मरीजों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न करें। प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *