Mp Guest Teacher Alert : अतिथि शिक्षकों के लिए आखिरी मौका: 20 जनवरी तक GFMS पोर्टल पर जारी होंगे अनुभव प्रमाण पत्र..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार संकुल प्राचार्यों को GFMS पोर्टल 2.0 पर अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करनी होगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के पत्र में उल्लेख है कि पूर्व में 5 दिसंबर 2025 को जारी निर्देशों के तहत अतिथि शिक्षकों के ऑफलाइन से ऑनलाइन क्लेम की जानकारी दर्ज कर 15 दिसंबर 2025 तक अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए थे। अब शेष प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए यह समय-सीमा बढ़ाकर 20 जनवरी 2026 की गई है।

—विभाग द्वारा जारी आदेश

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि सत्र 2018-19 के पूर्व के अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के लिए यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। निर्धारित तिथि के बाद GFMS पोर्टल 2.0 पर अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि अतिथि शिक्षकों को उनके अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।यह आदेश अपर संचालक लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश द्वारा जारी किया गया है ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *