Education Update : एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर बड़ी चूक! 472 संस्था प्रमुखों की जानकारी अब भी अधूरी, 7 फरवरी तक अल्टीमेटम….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर कार्यालय एवं संस्था प्रमुख/प्रभारी की जानकारी अपडेट नहीं होने पर सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

— जारी पत्र के मुताबिक

जारी पत्र के अनुसार वर्तमान में प्रदेशभर में 472 कार्यालय एवं संस्था प्रमुख/प्रभारी की जानकारी पोर्टल पर अपूर्ण पाई गई है, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि विभाग अंतर्गत समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में पदस्थ कार्यालय एवं संस्था प्रमुख/प्रभारी की जानकारी का एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपडेट किया जाना अनिवार्य है। यह सुविधा वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के लॉग-इन पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से जानकारी संशोधित की जा सकती है।

निर्देशानुसार अपडेट प्रक्रिया के तहत DEO लॉग-इन से OIS Registration में जाकर Edit Office/Institute In-charge Details विकल्प के माध्यम से आवश्यक सुधार किया जाना है। संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यह कार्यवाही दिनांक 07 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए।
संचालनालय ने यह भी संकेत दिए हैं कि निर्धारित समय-सीमा में जानकारी अद्यतन नहीं होने की स्थिति में संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय की जा सकती है। यह आदेश आयुक्त द्वारा अनुमोदित है और संचालक लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश के.के. द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

सोर्स : — लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *