Dindori Updates : डिंडौरी जिले के 22,018 किसानों के खाते में आई धान बोनस राशि…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी: बालाघाट जिले के कटंगी तहसील में 24 सितंबर 2025 को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 6,69,272 किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से धान की बोनस राशि का अंतरण किया गया। जिले के 22,018 किसानों ने इस लाभ का सीधा अनुभव किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डिंडौरी एन.आई.सी. सभागार में किया गया। इसके साथ ही जिले के विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि एवं कृषक उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते (संसदीय क्षेत्र मंडला/डिंडौरी), विधायक ओमप्रकाश धुर्वे (विधानसभा क्षेत्र शहपुरा), जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनील सारस, जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य हीरा रूदेश परस्ते, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र राजपूत, कलेक्टर नेहा मारव्या, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, उपसंचालक कृषि अभिलाषा चौरसिया, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित जिले के कृषक बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि धान उत्पादक किसानों को बोनस राशि से आर्थिक लाभ मिलेगा और यह किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *