डिंडौरी। मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में RCM परिवार द्वारा RCM के संस्थापक तिलोकचन्द छाबड़ा के अवतरण दिवस के अवसर पर RCM सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिंडोरी स्थित भवतारिणी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान RCM परिवार एवं मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। सदस्यों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सामूहिक रूप से सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
स्वच्छता अभियान में मालती नेताम, कल्पना भवेदी, अवंती धुर्वे, सुनीता पट्टा, रोशनी परस्ते, कुंजन सिंह नेटी, नरेन्द्र यादव, आनन्द सोनवानी, रामप्रसाद विश्वकर्मा, राधेश्याम प्रजापति एवं छबील सिंह बिलागर सहित RCM परिवार एवं मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
