Dindori News : तीन दिन में पूरी करें e-HRMS प्रोफाइल अपडेट : जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी ने जारी किए निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडौरी द्वारा विभागीय संस्थाओं को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि सभी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों की e-HRMS पोर्टल पर प्रोफाइल अद्यतन (Profile Updation) तीन दिवस के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देश के अनुसार, e-HRMS पोर्टल के माध्यम से विभाग के सभी प्रशासनिक कार्य जैसे वरिष्ठता सूची, पदोन्नति, सीधी भर्ती, स्थानांतरण, वार्षिक संपत्ति विवरण, गोपनीय प्रतिवेदन, विभागीय जांच, अतिथि शिक्षक भर्ती, ऑनलाइन उपस्थिति आदि संचालित किए जा रहे हैं। सभी संस्थाओं का अपडेट कार्य समयसीमा में पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

वहीं निर्देश में यह भी कहा गया है कि यह कार्य संस्थाओं के EIC (Establishment Incharge Clerk) स्तर से किया जाएगा। सेवानिवृत्त या विभाग से अलग हो चुके कर्मचारियों की प्रविष्टियां पोर्टल से हटा दी जाएं, ताकि डेटा की शुद्धता बनी रहे।

साथ ही Designation और Working Designation में सही पदनाम दर्ज करने, व्यक्तिगत विवरण, नियुक्ति, स्थानांतरण, पदोन्नति आदि सभी सूचनाओं को सही ढंग से अपलोड करने तथा संस्थागत स्वीकृत पदों की जानकारी अद्यतन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यदि किसी संस्था का नाम पोर्टल पर दो बार प्रदर्शित हो रहा है तो उसकी जानकारी मुख्यालय को भेजी जाए। नई संस्था जोड़ने की आवश्यकता होने पर उसका प्रस्ताव भी तत्काल अग्रेषित किया जाए। कलेक्टर डिंडौरी एवं सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *