Dindori News : DNT डेवलपमेंट फाउंडेशन ने डिंडौरी जिले के जिला अध्यक्ष नियुक्ति की…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

घुमंतु एवं विमुक्त समुदाय के उत्थान के लिए संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की सौंपी जिम्मेदारी

डिंडौरी। घुमंतु, अर्ध-घुमंतु एवं विमुक्त (DNT) समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्यरत DNT डेवलपमेंट फाउंडेशन (मध्य प्रदेश) ने डिंडौरी जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जीवन लाल बंजारा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में फाउंडेशन द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

नियुक्ति पत्र के अनुसार, जिला प्रभारी के रूप में जीवन लाल बंजारा को जिले में DNT समुदाय के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने, संगठन का विस्तार करने और समाज के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फाउंडेशन ने उन्हें निर्देशित किया है कि वे डिंडौरी जिले की तहसीलों एवं ब्लॉकों में संगठन की कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार करें। साथ ही, समुदाय से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें।

इसके अलावा प्रदेश कार्यालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन की गतिविधियों की नियमित प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

फाउंडेशन ने उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जीवन लाल बंजारा जिले में DNT समुदाय के विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पत्र पर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *