डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी में प्रशासनिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से अधिकारियों के कार्य दायित्वों में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश में दो अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार—
परियोजना अधिकारी सी.एस. सिंह, जो पूर्व में जनपद पंचायत मेहदवानी में संलग्न थे, अब जिला पंचायत डिंडौरी में कार्य करेंगे।
वहीं पवन कुमार पटेल, उपयंत्री (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) शहपुरा, को जनपद पंचायत डिंडौरी में संलग्न किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश को कलेक्टर महोदया द्वारा अनुमोदित किया गया है तथा इसकी प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को भेजी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी ने आदेश जारी कर सुनिश्चित किया है कि प्रशासनिक कार्यों में सुचारुता और समन्वय बना रहे।





