मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित जिला कार्यकारिणी में लक्ष्मण सिंह ठाकुर को जिला महामंत्री बनाए जाने पर मंगलवार को समनापुर तिराहा स्थित वीर दुर्गादास राठौर प्रांगण में राजपूत राठौर समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवा की भारी उपस्थिति रहे।

जहां स्वागत समारोह के दौरान लक्ष्मण सिंह ठाकुर को फूलमालाओं से पहनकर कर सम्मानित किया गया और प्रांगण आतिशबाजी की गई। समाज के युवाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया । कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों ने कहा कि पार्टी ने एक योग्य और कर्मठ नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को मजबूती देने का कार्य किया है। उन्होंने ठाकुर की राजनीति में सक्रियता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज को गौरव मिलेगा।

स्वागत से अभिभूत लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला महामंत्री का पद उनके लिए गर्व और चुनौती दोनों है। उन्होंने समाज और पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएँगे। ठाकुर ने युवाओं से राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि संगठन की शक्ति जनता की सेवा में समर्पित होगी तथा समाज की हर समस्या को प्राथमिकता से हल करने का प्रयास किया जाएगा।





