डिंडौरी। नवागत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया का सोमवार को ग्राम रोजगार सहायक संगठन डिंडौरी द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया इस अवसर पर ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें रखीं जिन पर कलेक्टर ने सकारात्मक रवैया दिखाते हुए निराकरण का आश्वासन दिया। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने उपस्थित ग्राम रोजगार सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में मनरेगा और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि विकास कार्य धरातल पर अधिक प्रभावी रूप से नजर आएं उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सहायक ग्रामीण अंचलों में सरकार की योजनाओं की रीढ़ हैं और इनके समर्पित प्रयासों से ही विकास के लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

स्वागत कार्यक्रम में ग्राम रोजगार सहायक संगठन के जिलाध्यक्ष चेतेंद्र कुलस्ते, उपाध्यक्ष गयादीन यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष शहपुरा अरुण राय, भीकम राजपूत हेमंत राजपूत अनिल यादव करंजिया कुलदीप कुलेश धनेश मसराम मेंहदवानी एवं संगठन प्रभारी अखिलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने नवागत कलेक्टर का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और जिले में रोजगार गारंटी योजनाओं के सुचारू संचालन में सहयोग का संकल्प लिया।





