Dindori News : जल गंगा संवर्धन अभियान में ग्रामीणों की मिसाल, खरमेर नदी पर बना 80 बोरियों का बोरी बांध….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में विकासखंड समनापुर के अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवांकुर संस्था समाज कल्याण संस्थान मोहगांव, सेक्टर-05 बम्हनी के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उमरिया एवं ग्रामवासियों के सहयोग से खरमेर नदी में कलम सिंह के खेत के पास 80 बोरियों का अस्थायी बोरी बांध तैयार किया गया।

 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों एवं पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। बोरी बांध बनने से अब क्षेत्र में गाय-बैलों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा, वहीं ग्रामीणों को भी नहाने एवं अन्य दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा।

 

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रभारी रामकुमार मरकाम, सरपंच दिनेश कुमार व्याम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अंगद छुरे, सचिव भूपत सैयाम सहित ग्रामवासी कलम सिंह, प्रेम दास, लमिया बाई और अन्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के प्रयास न केवल जल संकट को कम करने में मददगार साबित होंगे, बल्कि सामुदायिक एकजुटता का भी मजबूत उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *