डिंडौरी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित भव्य समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग की 80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को नव नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए और नव नियुक्त कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शुभकामनाएँ दीं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि— आंगनवाड़ी सेवाएँ प्रदेश की माताओं और बेटियों के जीवन को संवारने में अहम भूमिका निभाती हैं। आप सभी की लगन और निष्ठा से यह सेवाएँ और सशक्त होंगी।
— कुल 80 नव नियुक्तियाँ की गई प्रदान
डिंडौरी परियोजना – 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 29 सहायिकाएँ
समनापुर परियोजना – 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 20 सहायिकाएँ
करंजिया परियोजना – 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 21 सहायिकाएँ
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षिका श्रीमती वाहिनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, भाजपा अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, अध्यक्ष जिला पंचायत रूद्रेश परस्ते, अध्यक्ष नगर परिषद श्रीमती सुनीता सारस सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्रीमती बागरी ने सभी नियुक्त कर्मियों को सेवा के प्रति समर्पण, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी तथा उन्हें प्रदेश की बाल एवं महिला सशक्तिकरण यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।





