Dindori News : नवागत कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने संभाला कार्यभार, विभागीय गतिविधियों का लिया जायजा…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले की नव नियुक्त कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदौरिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के विकास कार्यों और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।

श्रीमती भदौरिया ने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास सहित कई विभागों का भ्रमण कर प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुँचाया जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *