Dindori News : 500 लोगों की प्यास को कैसे खत्म किया एक महिला सरपंच ने..? देखिए कैसे हुआ चमत्कार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

महिला सरपंच की पहल से कनेरी रैयत में बदली जीवन की तस्वीर, नर्मदा का पानी घर-घर पहुँचा

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के महेंदवानी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कनेरी रैयत के लोग अब घर के पास ही साफ पानी पी सकते हैं। यह खुशखबरी महिला सरपंच श्रीमती कमलवती परस्ते की निष्ठा और प्रयास का परिणाम है। पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ी उतरकर नर्मदा नदी तक जाना पड़ता था। खासकर महिलाएँ और बच्चे हर दिन कठिन परिश्रम में दिनभर थककर लौटते थे। अब सरपंच की सूझबूझ और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से बिछाई गई पाइपलाइन और नदी किनारे स्थापित मोटर पम्प ने उनके जीवन में नई खुशियाँ और राहत ला दी है।

गाँव में बनाए गए सीमेंट के टैंक और तीन बसाहटों तक पहुंचाया गया पानी अब केवल पीने की सुविधा ही नहीं देता, बल्कि पशुओं और खेती में भी राहत का माध्यम बन गया है। इस कार्य में 15वें वित्त की राशि 4.50 लाख रुपए और ग्रामीणों का सहयोग मिलकर कुल लगभग 6 लाख रुपए की लागत लगी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए महिला सरपंच को सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और समुदाय की सहभागिता से छोटे गाँवों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। अब कनेरी रैयत के लोग गर्व और संतोष के साथ कह सकते हैं – “हमारी प्यास अब घर के पास ही बुझती है।”

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *