Dindori News : स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले सरपंच, सचिव, स्वच्छाग्राही व समाजसेवी सम्मानित….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 सितम्बर से जिले में चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का समापन एवं सम्मान समारोह जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत रूदेश परस्ते एवं उपाध्यक्ष अंजू व्योहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली है। उन्होंने ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सक्रिय करने और पंचायत स्तर पर साफ-सफाई की निरंतर निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों, विद्यालयों, आश्रमों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में शौचालयों के उपयोग और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही नशामुक्ति को भी स्वच्छता आंदोलन का हिस्सा बनाकर युवाओं को गुटखा, बीड़ी, तम्बाकू जैसे नशीले पदार्थों से दूर रखने की पहल की जाए।

कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों और स्वच्छता कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसमें जनपद समनापुर की ग्राम पंचायत समनापुर की स्वच्छता साथी सरला डोंगरे, स्वच्छाग्राही अजय डोंगरे, मेट अजय ठाकुर, जनपद डिंडौरी की ग्राम पंचायत माधोपुर के जीआरएस सोन सिंह परस्ते, सचिव राकेश ठाकुर, ग्राम पंचायत दर्रीमोहगांव के जीआरएस जगत लाल यादव, सचिव पुरूषोत्तम धार्वे, ग्राम पंचायत ईमलई के जीआरएस धनेश धार्वे, सचिव जगदीश उइके सहित कई पंचायतों के सरपंच, सचिव, स्वच्छाग्राही, जीआरएस, मोबिलाइजर एवं समाजसेवी शामिल रहे।

इसके अलावा युवा शक्ति वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता फैलाने वाले सक्रिय सदस्य रोहित कांसकार सहित अनेक समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत, नरेगा, पेशा एवं स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े समन्वयक, परियोजना अधिकारी और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *