Dindori News : सीएमसीएलडीपी के नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, युवाओं को नेतृत्व और जनभागीदारी से जुड़ने का संदेश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं शिक्षार्थियों में सामुदायिक नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सहभागिता तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महामंत्री डिंडौरी सुधीर दत्त तिवारी ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य डिंडौरी रजनी मांडे, एडवोकेट एवं एनजीओ प्रतिनिधि केहर सिंह वर्मे तथा विकासखंड समन्वयक डिंडौरी गणेश सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सत्र के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों एवं अधिकारियों ने शिक्षार्थियों को सीएमसीएलडीपी के पाठ्यक्रम की रूपरेखा, अध्ययन प्रक्रिया तथा सामाजिक विकास में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ अपने गांव और समाज के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को समाज कार्य के क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ ही जनभागीदारी आधारित विकास कार्यों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे युवा नेतृत्व को तैयार करना है, जो अपने क्षेत्र की सामाजिक आवश्यकताओं को समझकर विकास में सक्रिय भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम में मेंटर बृजमोहन हनुमंत, रघुनाथ सिंह चंदेल, ललित कुमार उईके, रतन लाल बेलिया एवं प्रकाश सिंह राजपूत सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित यह कार्यक्रम सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने और सक्षम नेतृत्व निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, मेंटर्स एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र की सफलता की शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *