Dindori News : वीसी के जरिए संभाग के कलेक्टरों की बैठक, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जबलपुर संभागायुक्त धनंजय सिंह भदौरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों की समीक्षा बैठक लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक संचालित विशेष जनकल्याणकारी अभियान की प्रगति का आकलन किया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की विभागवार समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

 

समीक्षा के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल गंगा संवर्धन अभियान, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, उच्च शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नगरीय विकास तथा वन विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में पेयजल उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, नल-जल योजनाओं के संचालन, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, राजस्व विभाग के नजूल नवीनीकरण और सामान्य प्रशासन से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों, पॉक्सो एक्ट के मामलों, विस्फोटक पदार्थ लाइसेंसधारियों के निरीक्षण और अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी भी अधिकारियों से प्राप्त की गई।

 

संभागायुक्त ने कृषि एवं संबद्ध विभागों, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग तथा श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक, एसडीएम रामबाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार बजाटव, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *