Dindori News : झनकी बाजार चौक में नवनिर्मित शिव मंदिर का लोकार्पण, विधि-विधान से हुई शिवलिंग स्थापना…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी जिले के करंजिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झनकी बाजार चौक में शुक्रवार को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्मित शिव मंदिर का लोकार्पण किया गया और पूरे विधि-विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे, ग्राम पंचायत झनकी के सरपंच बिरसिंह धुर्वे, कोटवार सुदेश पंद्राम एवं नंदकुमार मिश्रा सहित साधु-संत, स्थानीय व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ शिवलिंग स्थापना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *