डिंडौरी। जिले में जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे “जल शक्ति अभियान कैच द रेन” को गति देने के लिए जनपद पंचायत समनापुर ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न ग्राम पंचायतों में तय कर दी गई है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के मुताबिक, अभियान के तहत गांवों में मौजूद जल संरचनाओं का भौतिक सत्यापन, फोटोग्राफी और जियो-टैगिंग की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को अलग-अलग ग्राम पंचायतों में तैनात किया गया है, जहां वे मौके पर पहुंचकर संरचनाओं की स्थिति का निरीक्षण करेंगे और जानकारी पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
साथ ही इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर डिंडौरी और जिला पंचायत को भी भेजी गई है, ताकि अभियान की निगरानी उच्च स्तर पर सुनिश्चित की जा सके। जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन अब हर स्तर पर निगरानी बढ़ा रहा है। जियो-टैगिंग और फील्ड वेरिफिकेशन से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जल संरचनाओं की वास्तविक स्थिति सामने आए और योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो सके।
