Dindori News : चटुवा में गूंजे राम नाम के स्वर, आज होगा सप्ताहिक श्री राम कीर्तन का भव्य समापन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले के ग्राम चटुवा में 2 अप्रैल से प्रारंभ हुए सप्ताहिक श्री राम कीर्तन का आज 9 अप्रैल को भव्य समापन होगा। पूरे सप्ताह चले इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जहां हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी।

 

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दिन और रात्रि में आसपास के विभिन्न गांवों से करीब 15 से 20 राम कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। आयोजक समिति द्वारा सभी मंडलियों का चंदन और पुष्पों से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें पंडाल में सम्मानपूर्वक बैठाकर भोजन कराया गया और भक्ति गायन के लिए आमंत्रित किया गया। प्रत्येक मंडली को लगभग 40 मिनट का समय दिया गया, जिसमें उन्होंने भजनों के माध्यम से भक्तों को भावविभोर कर दिया।

 

 

सप्ताह भर चले इस आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री राम के भजन-कीर्तन में लीन रहे। पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा, जिससे वातावरण राममय हो गया। आज समापन अवसर पर विशेष भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन अवसर को सफल बनाने की अपील की है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *