Dindori News : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! कंचनपुर में हटाए अवैध कब्जे, शासकीय भूमि अब पूरी तरह सुरक्षित…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

 

निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजस्व और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। प्रशासनिक अमले ने सीमांकन कर अतिक्रमण को चिन्हित किया और उसे हटाने की प्रक्रिया पूरी की।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सार्वजनिक भूमि के संरक्षण के लिए आवश्यक बताया। इस कदम को क्षेत्र में शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *