Dindori News : डिंडौरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 348 आवासों में से 15 हितग्राहियों को आवंटन और चाबी प्रदान…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। नगर परिषद डिंडौरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। सीएमओ नगर परिषद ने बताया कि योजना के तहत 348 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 150 पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में रेवा परिसर औरई में निर्मित कॉलोनी के 15 हितग्राहियों को आवंटन आदेश और आवास की चाबी प्रदान की गई।

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि योजना का लाभ केवल पात्र हितग्राहियों को मिले और शेष 348 आवास समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि 15 पात्र हितग्राहियों को विधायक निधि से लाइन शिफ्टिंग कर निर्माण कार्य सुगम बनाया गया। उन्होंने सांसद से शमशान घाट और नई बस्ती में विद्युत, पेयजल और सफाई की मांग की। जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि यह पक्का आवास लाभार्थियों के परिवारों के भविष्य को सुरक्षित और खुशहाल बनाएगा। कार्यक्रम में लाभान्वित हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *