Dindori News : जनपद अध्यक्ष का कड़ा रुख—जनप्रतिनिधियों की अनदेखी नहीं चलेगी, अधिकारियों को सख्त निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

करंजिया जनपद पंचायत की सामान्य सभा सम्पन्न, योजनाओं की समीक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर जोर

 

डिंडौरी। जनपद पंचायत करंजिया में बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन विभाग तथा आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई और कार्यों में आ रही समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंचे और कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

 

इस अवसर पर अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी निर्माण कार्यों का भूमि पूजन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही कराया जाए। उन्होंने इस व्यवस्था में किसी भी तरह की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता एवं सम्मान सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। बैठक में जनपद सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *